फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart vending zone will be developed in Sector-28, 80 will get space

Faridabad News: सेक्टर-28 में विकसित होगा स्मार्ट वेंडिंग जोन, 80 को मिलेगी जगह

Thu, 25 May 2023 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Smart vending zone will be developed in Sector-28, 80 will get space
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। सेक्टर-28 में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें 80 रेहड़ी-पटरी वालों को जगह दी जाएगी। अभी 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बने हैं।
नगर निगम को रेहड़ी-पटरी वालों को एक तय जगह (स्ट्रीट वेेंडिंग जोन) उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए रेहड़ी पटरी वालों का सर्वे कराया गया है। पात्रों को जगह उपलब्ध कराने का काम वार्ड कमेटी के पास है। अभी 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया गया है। कुछ दिन पहले जिला टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें सेक्टर 28 में वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। सेक्टर 28 में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें रेहड़ी पटरी वालों के लिए बिजली, शौचालय, टाइल्स लगाकर दुकानें लगवाई जाएंगी। योजना के अनुसार 80 वेंडरों को लकी ड्रॉ द्वारा जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले पीएम स्वनिधि योजना के तहत 13832 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 10810 आवेदन सही मिले हैं। शहर में 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बने हैं। नगर निगम अन्य जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने पर काम कर रहा है। पात्रों को पीएम स्वनिधि के तहत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब नगर निगम ने दोबारा से रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण शुरू कराया है। इसके लिए रेहड़ी पटरी वाले 30 रुपये देकर नागरिक सुविधा केंद्रों या सरल केंद्रों पर पंजीकरण फार्म भरवा सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर रेहड़ी-पटरी वालों का निशुल्क कैंप रोज लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



वर्जन-



रेहड़ी-पटरी वालों को जगह उपलब्ध कराई जा रही है। सेक्टर 28 में वेंडिंग जोन बनाने को मंजूरी मिली है। वहीं, दोबारा से रेहड़ी वालों का पंजीकरण हो रहा है, ऐसे में पात्र ऑनलाइन पंजीकरण जरूर करा लें।
-द्वारिका प्रसाद, शहरी परियोजना अधिकारी नगर निगम


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed