{"_id":"68ab62ecefe4448d5a069e67","slug":"smart-city-people-were-duped-of-rs-84-crore-in-seven-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49805-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात महीनों में स्मार्ट सिटी के लोगों से ठग लिए 84 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात महीनों में स्मार्ट सिटी के लोगों से ठग लिए 84 करोड़ रुपये
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में कुछ कम हुई है ठगी की रकम, इसी अवधि में ठगे गए थे 90.50 करोड़ रुपये
सोनू यादव
फरीदाबाद। साल 2025 के शुरुआती सात महीनों में स्मार्ट सिटी के लोगों से लगभग 84 करोड़ रुपये साइबर ठगों ने ठग लिए हैं। कहने को तो ठगी की ये रकम काफी बड़ी है लेकिन शहर के लोगों के लिए बीते साल हुई ठगी की तुलना में ये आंकडा कुछ राहत देने वाला है। साल 2024 में एक जनवरी से 31 जुलाई के दौरान कुल 905097078 रुपये की ठगी हुई थी। इसमें से 446393018 रुपये शिकायतों में और 458704060 रुपये दर्ज केसों में ठगे गए थे। साल 2025 में एक जनवरी से 31 जुलाई के दौरान कुल 838462788 रुपये की ठगी हुई है। इसमें 450874558 रुपये शिकायतों में और 387588230 रुपये दर्ज केसों में ठगे गए हैं।
साल 2024 में 31 जुलाई तक पुलिस के पास 10242 शिकायतें साइबर ठगी को लेकर आई थीं। इन पर जांच करते हुए 31 जुलाई तक 7012 शिकायतों का पुलिस ने निस्तारण किया था। वहीं साल 2025 में 31 जुलाई तक आई शिकायतों की संख्या 9525 है। इन पर जांच करते हुए 31 जुलाई तक 7634 शिकायतों का पुलिस ने निस्तारण किया है। बीते साल की तुलना में इस साल कुछ कम शिकायतें साइबर ठगी की पुलिस के पास पहुंची हैं।
साल 2024 में 31 जुलाई तक पुलिस ने 314 एफआईआर दर्ज कर 552 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 31 जुलाई तक 115 एफआईआर को पुलिस ने सुलझाया था। साथ ही 74548901 रुपये इन एफआईआर में शिकायतकर्ताओं को वापस कराए गए थे। वहीं साल 2025 में 31 जुलाई तक पुलिस ने 519 एफआईआर दर्ज कर 891 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई तक पुलिस ने 199 एफआईआर को सुलझाने का दावा किया है। साथ ही 79545905 रुपये इन एफआईआर में शिकायतकर्ताओं को वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन
जागरूकता से कुछ कम हुए मामले
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस साल साइबर ठगी पर अंकुश लगा पाने में कुछ हद तक पुलिस कामयाब हुई है। ऐसा जागरूकता अभियान से संभव हो पाया है। बीते साल 31 जुलाई तक पुलिस ने 20300 लोगों को कार्यक्रम आयोजित कर साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया था। वहीं इस साल 31 जुलाई तक 32700 लोगों को जागरूक किया जा चुका है। साइबर ठगी की शिकायतों में कमी आई है लेकिन केस दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने में पुलिस काफी तेजी से काम कर रही है।