फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart city on paper... garbage on the ground

Faridabad News: कागजों में स्मार्ट सिटी...धरातल पर कूड़ा की कूड़ा

Mon, 11 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Smart city on paper... garbage on the ground
नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ रहे हालात, बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक उठने लगी दुर्गंध
विज्ञापन

660 करोड़ की स्वच्छता योजना के बीच जमीन पर हालात खराब
अधिकारी निजी वेंडरों से कूड़ा उठवाने का कर रहे प्रयास, निगम कर्मचारी कर रहे विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से स्मार्ट सिटी में चारों ओर कूड़ा ही कूड़ा फैला हुआ है। शहर से रोजाना निकलने वाले करीब 900 टन कचरे में से आधा भी पिछले कई दिनों से नहीं उठ पा रहा है। बाजारों, मुख्य सड़कों, कॉलोनियों और नालों के किनारे कूड़े के ढेर जमा हैं। कई जगहों पर नालों से निकली गाद भी कई दिनों से सड़क किनारे पड़ी है जिससे दुर्गंध और गंदगी बढ़ रही है। पहले निगम कर्मचारी खुद हड़ताल कर रहे थे इसके बाद निगम ने निजी वेंडरों ने कुड़ा उठवाना शुरू करवाया लेकिन कर्मचारी अब उन्हें भी काम नहीं करने दे रहे हैं।

नगर निगम एक तरफ 660 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक स्वच्छता योजना पर काम कर रहा है वहीं दूसरी तरफ जमीन पर सफाई व्यवस्था लगातार दबाव में नजर आ रही है। स्थिति यह है कि निगम की तरफ में बाजारों में शुरू की गई रात्रि सफाई योजना का काम भी नहीं हो पा रहा है। घरों से कूड़ा उठाने का काम पहले से निजी वेंडरों के हवाले है लेकिन निगम कर्मचारी निजी वेंडरों को भी काम नहीं करने दे रहे हैं इसके चलते व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन


एसजीएम नगर गुरुग्राम रोड पर बुरा हाल

रविवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में अमर उजाला की टीम की पड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था चरमराई हुई मिली। एसजीएम नगर गुरुग्राम रोड पर सड़क किनारे कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके कारण लोगोें को काफी परेशानी हो रही है, इसके चलते आस-पास दुकानों और मकानों के बाहर दुर्गंध आना शुरू हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नियमित सफाई नहीं हो रही। सुबह-शाम बदबू के कारण घर के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी तीन पुलिया चौक पर राहगीर परेशान
वहीं एनआईटी तीन पुलिया चौक नवादा रोड पर कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है जो रोजाना बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे प्लास्टिक, घरेलू कचरा और मलबा पड़ा हुआ है। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। कूड़े के कारण सड़क पर निकलने की जगह भी कम हो गई है।


एनआईटी एक में सड़क पर पड़ी गाद
एनआईटी एक में नालों से निकाली गई गाद सड़क किनारे डली हुई है। कर्मचारी इसे उठाने नहीं आ रहे। मानसून से पहले निगम की तरफ से सभी नालों की सफाई की योजना बनाई गई है लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यह योजना थम गई है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई दिनों से सिल्ट नहीं उठाई गई है। बरसात आने से पहले यदि यही हाल रहा तो जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में लोग परेशान
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में भी सफाई का यही हाल है। मार्केट में कूड़े का ढेर लगा होने के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों व स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सफाई न होने के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।



एनआईटी एक नंबर मार्केट में फैला कचार
वहीं शनिवार को जिस एनआईटी एक नंबर मार्केट में सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाला था वहां रविवार को कचरा फैला मिला। दुकानदारों का कहना है कि रात में कूड़ा उठान प्रभावित होने से सुबह बाजार खुलते ही गंदगी नजर आती है। कूड़ा फैला होने के कारण समस्या के साथ नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।


बढ़ रहा बीमारियों व संक्रमण का खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि मई की गर्मी में लंबे समय तक खुले में पड़ा कचरा संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। बरसात से पहले नालों की सफाई और सिल्ट उठान प्रभावित रहने पर जलभराव की समस्या भी गंभीर हो सकती है। शहर के लोगों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में हालात और कठिन हो सकते हैं। वहीं करीब 10 दिनों से सड़कों पर पड़े कूड़े के कारण दुर्गंध से लोगों को बाहर निकलने में भी समस्या हो रही है।


कर्मचारियों ने सड़कों पर बिखेरा कचरा

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 10वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्रों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कई जगह सड़कों पर कूड़ा बिखेर दिया। कर्मचारियों ने कचरा फैला कर अपना विरोध दर्ज किया। इससे आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे कूड़े के ढेर के साथ सड़क पर भी कूड़ा फैला रहा।


कर्मचारियों ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव अनूप चंडालिया एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ,जिला सचिव अनिल चंडालिया व सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है आज जो शहर के बाजारों में गंदगी का आलम है उसकी जिम्मेदारी सरकार की है संघ ने 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश की पालिका परिषद निगमों के प्रमुखों को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस देकर कहा था कि सरकार पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की माँग समस्याओं का निपटान करे अन्यथा संघ 1 मई से हड़ताल पर चला जायेगा।

अभी और आगे बढ़ सकती है हड़ताल

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 10 वा दिन है निगम प्रशासन चोरी छुपे शहर में काम करने की कोशिश कर रहा है उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने हड़ताल में दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से कोई वार्ता करने का प्रयास नहीं किया है यदि सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं निकाला है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने पर संघ मजबूर होगा। वहीं निगम आयुक्त का कहना है निजी वेंडरों की मदद से कई स्थानों पर सफाई करवाई जा रही है। हड़ताल प्रदेश स्तर पर चल रही है।

कई दिनों से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग अपने घरों का कचरा कहां डाले इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। - कालू चौधरी एनआईटी



कई जगह कूड़ा फैला होने के कारण काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले को जल्द से जल्द सुझाना चाहिए। - इंद्र कश्यप, एनआईटी

कूड़े की समस्या पहले से बनी हुई थी अब यह और बढ़ गई है। इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए - राम जुनेजा डबुआ

सरकार और कर्मचारी नेताओं को मिलकर समस्या का समाधान जल्दी निकालना चाहिए इससे काफी परेशानी रहो रही है। - विनीत कुमार डबुआ

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर ओल्ड फरीदाबाद  के मुख्य बाजार में फैली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed