फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart city air deteriorates after Diwali

दिवाली के बाद बिगड़ी स्मार्ट सिटी की हवा

Sun, 15 Nov 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Smart city air deteriorates after Diwali
फरीदाबाद में छाया स्मॉग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दिवाली के एक दिन बाद शहर की हवा फिर से बिगड़ गई। पटाखे जलाने से प्रदूषण के स्तर में जबरदस्त उछाल गया है। रविवार को फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर 414 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। पिछले वर्ष दिवाली के अगले दिन एक्यूआई का स्तर 358 दर्ज किया गया था। जो इस साल 56 अंक ज्यादा रहा। वहीं, हवा में प्रदूषण के कणों की अधिकता होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। घरों में बैठे लोगों को भी आंखों में जलन की समस्या होने लगी।
विज्ञापन

हालांकि दिवाली से पहले ही खराब हो चुकी वायु गुणवत्ता पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फरडाई ऑक्साइड, क्लोरो फ्लोरो कार्बन एवं धूल, मिट्टी के सूक्ष्म कण शहर का हुलिया बिगाड़ रहे हैं। पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए, मगर दिवाली के अगले दिन यानी रविवार को इसका स्तर 414 तक पहुंच गया, जबकि शनिवार को यह 378 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दिवाली के अगले दिन प्रदूषण का स्तर 358 और वर्ष 2018 में दीपावली के अगले दिन प्रदूषण का स्तर 486 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था। क्षेत्रों के हिसाब से बात करें तो एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 422 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर 16 क्षेत्र का एक्यूआई 419, सेक्टर 11 में 415 व सेक्टर 30 क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 244 दर्ज किया गया। इसमें काफी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही संबंधित विभाग भी लगातार सड़कों पर पानी की छिड़काव व चालान आदि करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed