फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Small business operations have been affected, leading to losses.

Faridabad News: प्रभावित रहा छोटे कारोबारियों का काम, हो रहा नुकसान

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Small business operations have been affected, leading to losses.
सैलून, चक्की, स्टूडियो और वेल्डिंग की दुकानों के संचालक परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुए संकट से शहर के छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली पर निर्भर रहने वाले कारोबारियों का कामकाज शुक्रवार को प्रभावित रहा। सैलून से लेकर आटा चक्की, फोटो स्टूडियो, साइबर कैफे और वेल्डिंग की दुकानों पर काम की रफ्तार धीमी पड़ी रही। बिजली नहीं होने के कारण कई दुकानदारों को ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठना पड़ा, जबकि कुछ व्यापारियों के पास पहले से काम अधिक था, पर वह बिजली आने की ही प्रतीक्षा करते रहे। इस वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है।

सैलून और फोटो स्टूडियो व्यापारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से बिजली नहीं आ रही है, पर उस समय इन्वर्टर और कई बैटरी उपकरण चार्ज थे, तो काम चल गया था पर शुक्रवार को बिजली नहीं होने से काम ठप हो गया। हालांकि प्रिंटिंग की समस्या बृहस्पतिवार को भी रही। सैलून संचालक कार्तिक ने बताया कि यही हाल आगे भी रहा तो, शनिवार को दुकान बंद ही करने पड़ेगी।
विज्ञापन


आटा चक्की संचालकों को गेहूं पीसने के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ा। चक्की संचालकों ने बताया कि बहुत से लोग गेहूं पिसवाने के लिए आए, बिजली नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। सोनू ने बताया कि पहले से भारी मात्रा में पिसने के लिए गेंहू रखा हुआ है। तो ऐसे में उन्हें लौटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वेल्डिंग दुकान के मालिक रोहताश चौधरी ने बताया कि बीते दो दिन से पहले ही बहुत ऑर्डर लगे हुए हैं। सोचा था शुक्रवार को सब निपटा देंगे, पर बिजली ने सब कम खराब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed