फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slums started settling again in Aravalli forest area Khori

अरावली वन क्षेत्र खोरी में फिर बसने लगीं झुग्गियां

Fri, 04 Mar 2022 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Slums started settling again in Aravalli forest area Khori
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र खोरी में फिर से लोगों ने झुग्गी लगाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि खोरी में अपने प्लॉट से नहीं हटेंगे। वहीं, खोरी में मकान तोड़ने के बाद निगम दो-तीन बार झुग्गियों को हटवा चुका है। लोग कुछ दिन के बाद दोबारा से झुग्गी बना लेते हैं।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से काफी संख्या में लोग खोरी में मकान बना लिया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा गया था। इस पर पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी में अवैध कब्जों को नगर निगम की ओर से हटाया गया था। इसके बाद भी मलबे पर लोग दोबारा से झुग्गी लगाकर रहने लगे थे। ऐसे में निगम को दो-तीन बार कार्रवाई कर ऐसे लोगों को खोरी गांव के मलबे से हटाया।
विज्ञापन

पिछले महीने भी निगम ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों को अरावली वन क्षेत्र में बसे खोरी गांव से हटाया गया था। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया था। इस दौरान नगर निगम पूरे क्षेत्र को साफ करा दिया था। इसके बाद अब फिर से लोग मलबे पर झुग्गी लगाकर रहने लगे हैं। उनका कहना है कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। ऐसे में अपने प्लॉट पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। निगम के एसडीओ करतार दलाल ने बताया कि खोरी में कुछ लोगों ने प्लॉस्टिक टेंट जरूर लगाया है लेकिन वह खाली है। कुछ लोग दिन में आ जाते हैं, उन्हें टेंट हटाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि चारों ओर से खुला होने से लोग आसनी से पहुंच जाते हैं। ऐसे में उसकी चाहरदीवारी कराने की योजना है। इसके बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। खोरी विस्थापितों को जल्द डबुआ कॉलोनी और बापू नगर में ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed