फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   slow speed of sixlane highway project is creating problems

नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
सार

  • नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार
  • जून तक शहर के चार फ्लाईओवर शुरू करने का दावा
  • काम की सुस्त रफ्तार के चलते डेडलाइन मिस करेंगे फ्लाईओवर

विज्ञापन
slow speed of sixlane highway project is creating problems
demo pic

विस्तार

नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार जनता पर भारी पड़ रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जून तक फरीदाबाद की सरहद  में आने वाले चार फ्लाईओवर शुरू करने का दावा किया है, लेकिन निर्माण  कार्य की सुस्त रफ्तार को देख ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। चार में से  महज एक फ्लाईओवर का काम आधे से ज्यादा पूरा हो सका है।

विज्ञापन


फ्लाईओवर प्रोजेक्ट  में देरी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,  क्योंकि एनआईटी, ओल्ड, बडख़ल और बाटा चौक को हाईवे से जोडने वाले मार्ग जाम  से जूझ रहे हैं। हाईवे पर यू-टर्न के लिए आधे से एक किलोमीटर लंबा चक्कर  लगाना पड़ रहा है। फ्लाईओवर शुरू हो जाएं तो शहरवासियों को जाम से काफी  राहत मिलेगी। हाईवे का हाल बताती धर्मेंद्र कौशिक की रिपोर्ट:-
विज्ञापन


1:-बाटा चौक फ्लाईओवर
काम पूरा:-75 फीसदी
एनआईटी  के इंडस्ट्रीयल एरिया और एयरफोर्स रोड को हाईवे से सीधे जोडने वाले बाटा  फ्लाईओवर पर दिनभर वाहन रेंगते रहते हैं। हाईवे पर आगरा की तरफ जाने के लिए  वाहनों को दिल्ली की ओर करीब एक किलोमीटर जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है।  इसकी वजह हाईवे पर बन रहा सिक्सलेन फ्लाईओवर है। करीब 500 मीटर लंबे इस  फ्लाईओवर का अभी 75 फीसदी काम पूरा हो पाया है। इसका आधार तैयार हो चुका  है, लेकिन उतार और चढ़ाव के लिए सड़क बनाने का काम अब तक शुरू नहीं हो  पाया। 25 फीसदी काम जून तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2:-अजरौंदा फ्लाईओवर
काम पूरा :- 55 फीसदी
एनआईटी  के एक, दो, तीन, चार, पांच नंबर सहित कई कॉलोनियां और बीके अस्पताल को  सीधे हाईवे से कनेक्ट करने वाले नीलम  पुल पर भी जाम का जाम दिनभर बना रहता  है। इसकी वजह भी हाईवे पर सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण को माना जाता था।  एनआईटी से दिल्ली जाने के वाले और आगरा की ओर से दिल्ली की तरफ जाने वाले  वाहनों का जमकर अजरौंदा चौक पर लगने से लंबा जाम लोगों को झेलना पड़ रहा  है। इस फ्लाईओवर का काम अभी 55 फीसदी ही पूरा हो सका है। स्ट्रक्चर पूरी  तरह तैयार नहीं है। दोनों ओर उतार-चढ़ाव के लिए मिट्टी डालने का काम भी सही  से शुरू नहीं हुआ है।

3:-ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर
काम पूरा : 70 फीसदी
ओल्ड  फरीदाबाद को हाईवे से जोडने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या से  हाल फिलहाल लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाएगा।  यहां भी करीब 500 मीटर लंबे  सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यहां अभी कुछ ही हिस्से का  बेस तैयार हो पाया है।   एनएचएआई 70 फीसदी काम पूरा होने का दावा कर रहा है  लेकिन मौजूदा हालात आधे से ज्यादा काम पूरा होने की गवाही नहीं दे रहे  हैं। ओल्ड रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां ऑटोवालों के जमघट ने जाम की  समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

4:-बडख़ल फ्लाईओवर
काम पूरा : 60 फीसदी
बडख़ल  मोडफ़्लाई ओवर के काम में निर्माण कंपनी काफी पीछे हैं। इसका कारण साइड  वॉल में लगने वाली सीमेंटेड टाइल यहीं ढलाई हो रही है, जिससे काम खासा  प्रभावित हो रहा है। यहां भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। 500  मीटर लंबे फ्लाईओवर का 60 फीसदी काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है  लेकिन आधा काम भी यहां पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में जून तक आधा काम कैसे  पूरा होगा, यह अपने आप में ही सवाल है।


ग्रीन टैक्स के कारण 15 दिन लेट काम
एनजीटी  के ग्रीन टैक्स के कारण नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का काम करीब 15 दिन लेट हो गया है। एनजीटी ने 10 पहिया वाहनों पर टैक्स 
लगाया था। इसी कारण ठेकेदार ने भारी टैक्स के कारण गाडिय़ां बंद कर दी थीं। जिसके कारण बदरपुर थर्मल से राख आना बंद हो गई 
थी। और फ्लाई ओवर का वेस तैयार करने का काम रुक गया था।

हाईवे  के चारों फ्लाईओवर जून तक पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। कुछ दिन  काम प्रभावित रहा, लेकिन निर्माण कार्य की गति बढ़ा दी गई है।-सचेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर-निर्माण कंपनी


प्रोजेक्ट एक नजर में
कुल लंबाई (आना-जाना)     360 किलोमीटर
प्रोजेक्ट की कुल लागत        2945 करोड़
अभी तक काम पूरा         56 प्रतिशत (हाईवे प्रोजेक्ट)
काम को खत्म करने की अवधि    जून 2017

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed