फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slogan writing competition organized in the college

Faridabad News: महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 25 Aug 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Slogan writing competition organized in the college
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं, इसलिए यदि वे सुरक्षित और स्वस्थ रहेंगे तभी देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ पाएगा। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. योगेश और सहसंयोजक डॉ. सारिका सैनी ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed