{"_id":"68fbd31bcef958dd260aeca2","slug":"slip-roads-will-be-constructed-to-provide-relief-from-traffic-jams-in-nit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54201-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी को जाम से राहत दिलाने के लिए बनाईं जाएंगी स्लिप रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी को जाम से राहत दिलाने के लिए बनाईं जाएंगी स्लिप रोड
विज्ञापन
निगम ने रोड बनाने की परियोजना को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए नगर निगम अब ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए काम कर रहा है। निगम की ओर से एनआईटी में स्लिप रोड बनाने की परियोजना मंजूर की गई है। जिससे नेहरू ग्राउंड एंट्री प्वाइंट और बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास के चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल पाएगी।
बीके चौक से हार्डवेयर चौक तक का रोड फरीदाबाद के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां दिनभर भारी वाहनों, स्कूल वैनों और निजी वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क की चौड़ाई कम होने और मोड़ पर पर्याप्त स्लिप रोड न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को भी यहां से निकलने में मुश्किल होती है।
इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने आरएमसी एम-25 स्लिप रोड बनाने का फैसला किया है। यह स्लिप रोड वाहनों को मुख्य चौराहे पर रुकने से बचाएगी। इससे ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।
विज्ञापन
चार माह में पूरा होगा काम
निगम की तरफ से जाम की स्थिति को देखते हुए कार्य को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को चार महीने में पूरा किया जाएगा। इसे समय से खत्म करवाने के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई जाएगी। यह परियोजना सिर्फ सड़क चौड़ीकरण ही नहीं लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी काफी आवश्यक है। स्लिप रोड बनने से चौराहों पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे लोगों का समय भी काफी बचेगा। वाहन टेकओवर करने के कारण होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी।
लोगों ने जताई खुशी
एनआईटी के निवासियों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। नेहरू ग्राउंड के समीप स्थित दुकानदारों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से उनके व्यापार में भी लाभ होगा। वहीं सुबह व शाम को लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
नगर निगम की तरफ से शहर के लोगों की सुविधाओं के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस योजना का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम