{"_id":"6a1b2f9ba7b7bb8c2f0492c5","slug":"sledge-hammer-cricket-academy-won-by-three-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71189-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल कर विजय यादव अकादमी को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव पंडित ने 64, रॉनी ने 33 और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रतीक सोलंकी ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्लेज हैमर की ओर से दक्ष खरे ने दो , जबकि अन्य तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में ऋषभ ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि स्टीव ने 48 और दक्ष खरे ने 44 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। विजय यादव क्रिकेट अकादमी की ओर से जतिन अग्रवाल ने चार विकेट लेकर संघर्ष किया, वहीं दिवित मदान ने दो विकेट अपने नाम किए । बेहतर प्रदर्शन के लिए दक्ष खरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।