{"_id":"6af36be24014f793a90df274","slug":"skin-patients-face-increased-difficulties-with-the-onset-of-cold-weather-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84983-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठंड की दस्तक के साथ बढ़ी त्वचा रोगियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठंड की दस्तक के साथ बढ़ी त्वचा रोगियों की परेशानी
विज्ञापन
रोजाना 100 से अधिक मरीज बीके नागरिक अस्पताल पहुंच रहे
रूखी त्वचा, खुजली और एलर्जी से बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों की त्वचा पर इसका असर दिखने लगा है। किसी को त्वचा में रूखेपन और खिंचाव की परेशानी हो रही है तो कोई खुजली और एलर्जी से परेशान है। इन समस्याओं के चलते लोग उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के मौसम में तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी कम होने से त्वचा की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इससे त्वचा रूखी होने के साथ खुजली की समस्या बढ़ सकती है।
मौसम में बदलाव का असर सबसे अधिक हाथों, पैरों, चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर दिखाई देता है। कई लोगों को त्वचा पर सफेद पपड़ी जमने, खिंचाव और जलन की शिकायत भी होती है। पहले से त्वचा संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। वहीं, कुछ लोग खुजली होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के क्रीम और दवाओं का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
डबुआ निवासी, रितिक ने बताया कि कई बार इतनी खुजली होती है कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर अब डॉक्टर को दिखाने अस्पताल आया हूं। वहीं, सेक्टर-3 निवासी, सत्यम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शरीर पर खुजली और छोटे-छोटे दाने हो रहे हैं। पहले इतनी परेशानी नहीं थी। मौसम बदलने के बाद समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
ठंड में त्वचा की नमी कम होने से रूखापन, खुजली और दाने होने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में त्वचा को मॉइस्चराइज रखें और अधिक गर्म पानी से न नहाएं। परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। - डॉ. डीएस राठी, चर्म रोग विशेषज्ञ