फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sixth accused arrested in company robbery case

Faridabad News: कंपनी में डकैती के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested in company robbery case
सेक्टर-24 स्थित त्रिकूटा मेटल्स प्लांट के गार्ड को बंधक बना कर की गई थी लूट
विज्ञापन


पहले 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर 2110 किलो ग्राम तांबा, दो एलईडी टीवी व एक पिकअप गाड़ी की जा चुकी है बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में गार्ड को बंधक बनाकर मेटल कंपनी में डकैती मामले में छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम यूपी के मैनपुरी के हिरोली का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह पहले गिरफ्तार हो चुके कन्हैया का चचेरा भाई है। कन्हैया ने उसे वारदात में शामिल किया था। सभी ने मिलकर 23 नवंबर को वारदात की थी। वारदात के बाद से ही वह उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ट्रैक्टर पर कंडक्टर का काम करने लगा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।


ये वारदात 23 नवंबर 2025 की देर रात हुई थी। 5-6 बदमाशों ने मिलकर सेक्टर-24 स्थित त्रिकूटा मेटल्स प्लांट में गार्ड को बंधक बनाकर करीब 2000 किला तांबा, एक पिकअप गाड़ी व दो एलईडी टीवी लूटे थे। जतिन चोपड़ा की शिकायत पर मुजेसर थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अब छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले टीम 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2110 किलो ग्राम तांबा, दो एलईडी टीवी व एक पिकअप गाड़ी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed