फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six-year-old child dies due to wall collapse, case registered

दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, केस दर्ज

Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old child dies due to wall collapse, case registered
फरीदाबाद। लकड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार के कट्टन पहाड़ी, बाबूलाल डेरा के पास सात फिट ऊंची एक दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान अयान अंसारी (6) पुत्र नजरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वह नर्सरी का छात्र था। वह दीवार के पास खेल रहा था। फिलहाल पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर भू स्वामी (भवन निर्माण सामग्री को रखने वाले) के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र के पिता नजरुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार स्थित मोतिहारी का रहने वाला है और यहां ऑटो चलाता है। उसके घर के पास हेमंत बिल्डर का प्लॉट है। वह वहां ईंट, रोड़ी समेत अन्य भवन निर्माण सामग्री रखता है। वह उन सामानों की सुरक्षा के लिए चारों ओर ईंट की दीवार खड़ी किया है। साथ भवन निर्माण सामग्री पर लगातार पानी का छिड़काव करता था। इससे दीवार कमजोर हो गया था। शुक्रवार शाम बेटा अयान उस दीवार के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक दीवार गिर गई। इससे उसके मलबे में वह दब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मलबे निकालकर दिल्ली स्थित एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूरजकुंड थाना के एसएचओ सोहन पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में बिल्डर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed