फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six vehicle thieves arrested, five motorcycles recovered.

Faridabad News: छह वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Six vehicle thieves arrested, five motorcycles recovered.
फरीदाबाद। जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र में मई 2023 में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गांव पाली निवासी नरेश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना सूरजकुंड क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में बड़खल निवासी आलिम और एसजीएम नगर निवासी आमिर को गिरफ्तार किया। एवीटीएस-2 की टीम ने थाना भूपानी क्षेत्र के वाहन चोरी मामले में मथुरा के अजय नगर निवासी फैजल को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। वहीं, एवीटीएस सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ डीग, राजस्थान निवासी और वर्तमान में समयपुर, फरीदाबाद में रहने वाले मोहित को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने थाना पल्ला क्षेत्र के वाहन चोरी मामले में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी हरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed