फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six students from the district received honors from the Chief Minister.

Faridabad News: जिले के छह विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिला सम्मान

Fri, 24 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Six students from the district received honors from the Chief Minister.
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रोहतक जिले के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में बृहस्पतिवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर के करीब 225 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें फरीदाबाद के भी छह विद्यार्थी शामिल रहे।
छात्रों को यह सम्मान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से दिया गया। मुख्यमंत्री ने जिले सहित प्रदेश के सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बतादें कि अमर उजाला कई वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को नई पहचान दिलाने का काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर बेहद खुश हो रही है। ऐसा लग रहा है कि पढ़ाई की मेहनत का फल धीर-धीरे विभिन्न माध्यमों से मिलना शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे नमन के पिता संपूर्णानंद ने बताया कि यह बेहद अच्छा कार्य है। वहीं श्वेता के पिता राजेश कुमार ने कहा कि यह सिर्फ श्वेता के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए गौरवशाली पल है। जिले से श्वेता, साक्षी, रोशनी, नमन, झलक और सानिया इस सम्मान के लिए चयनित थे।
विज्ञापन


बातचीत

रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई करती हूं। यही कारण है कि कोई भी परीक्षा आसान लगती है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर बेहद खुशी हो रही है। मेरे 500 में से 496 अंक आए थे। -श्वेता
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंंत्री के साथ खड़ा होकर उनके हाथों सम्मान पाना बेहद गौरवशाली पल था। अब तक का मेरा सर्वोच्च सम्मान है। मेरे 500 में से 485 अंक आए थे। -नमन

98.2 प्रतिशत अंक पाकर जो खुशी हुई थी, वही अब मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर दोबारा से हो रही है। अब और भी ज्यादा मन और लगन से पढ़ाई करूंगी। -रोशनी

मेरे 97 प्रतिशत से ऊपर अंक थे और मैं इस सम्मान के लिए चयनित थी, पर किसी कारणवश रोहतक नहीं आ पाई। यह मलाल रहेगा। -झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed