{"_id":"64b18303ad0ea138210943b8","slug":"six-sports-including-cricket-volleyball-will-be-promoted-in-rural-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9047-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट, वाॅलीबॉल सहित छह खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट, वाॅलीबॉल सहित छह खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा
Fri, 14 Jul 2023 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा उदय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, रस्साकसी, कुश्ती व एथलेटिक्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत गांव में विभाग की ओर से अगस्त से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसके तहत जिले के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र के हर वार्ड की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। खेलकूद के मुकाबलों में भागीदारी करने वालों को ई-प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें निखारने के लिए प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विभाग के कोच की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सके। वहीं, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करने के लिए राजीव गांधी खेल परिसर को भी अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी खेल मैदान तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिससे जिले में एक नई खेल संस्कृति का निर्माण हो सकें। खेलों में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), वालीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), रस्साकसी, कुश्ती व एथलेटिक्स (बालक/बालिका वर्ग) सहित छह खेलों का चयन किया गया।
वर्जन
विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में विभाग के सहयोग से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
- देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी