फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six refrigerators in mortuary of BK Hospital in Faridabad are not working

जिंदा लोगों के लिए मुसीबत बना मुर्दाघर: शवगृह के छह फ्रिजर खराब, बदबू से आसपास के लोग परेशान, बर्फ से चल रहा काम

Sat, 18 Jun 2022 07:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Jun 2022 07:57 PM IST
सार

बीके अस्पताल में मुर्दाघर के छर फ्रिजर खराब हो गए हैं। ऐसे में कर्मचारी व आसपास के लोग शवों से उठने वाली बदबू से परेशान हैं। वहीं कर्मचारी मजबूरन मृतकों के परिजनों से बर्फ मंगवाकर काम चला रहे हैं।

विज्ञापन
Six refrigerators in mortuary of BK Hospital in Faridabad are not working
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद में बीके अस्पताल के शवगृह में छह फ्रिजर खराब हो गए हैं। इस कारण शवगृह के आसपास बदबू की समस्या बनी रहती है। इसे लेकर कर्मचारी द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक फ्रिजर को ठीक नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से शव कुछ घंटे बाद ही सड़ने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

बीके नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रोज करीब 15 से 20 शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। शवगृह में शव रखने के लिए 12 फ्रिजर हैं, जिसमें से पिछले कुछ दिनों से छह फ्रिजर खराब हैं। हर एक फ्रिजर में एक ही शव को रखा जाता है। छह फ्रिजर खराब होने से ज्यादा शव आने पर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फ्रिजर खराब होने से कर्मचारी द्वारा शव रखने के लिए बर्फ की सिल्ली परिजनों से मंगाई जा रही है। अगर कोई अज्ञात व्यक्ति का शव शवगृह आता है तो उसके लिए बर्फ की सिल्ली का इंतजाम खुद अपने स्तर पर करना पड़ता है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, शवगृह में एक एसी भी लगा हुआ है जोकि काफी समय से खराब है। फ्रिजर और एसी खराब होने की वजह से शव कुछ घंटों बाद ही डिकंपोज होना शुरू हो जाते हैं। पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि इंजीनियर को बुलाया गया है। एक से दो दिन में सभी फ्रिजर ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed