फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six people of same family cut vein of their hand in Faridabad

Suicide Case: फरीदाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों ने काटी हाथ की नस, एक की मौत... तीन गंभीर; सामने आई ये वजह

Fri, 24 May 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 May 2024 01:51 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। इसमें से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हैं, इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Six people of same family cut vein of their hand in Faridabad
फरीदाबाद में इसी खबर में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। सभी ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायल हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित मकान नंबर 406 में सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। नस कटने से घर के मुखिया ने दम तोड़ दिया, जबकि पांच घायल हैं, तीन की हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


छोटे पोते ने समझदारी दिखाते हुए सिक्योरिटी गार्ड से घर का गेट को खुलवाया और परिवार को बचाया। सेक्टर के लोगों का कहना है कि अभी किसी की मौत नहीं हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के मुखिया श्याम गोयल (70) की मौत हो गई है। जबकि साधना गोयल (67) अनिरुद्ध गोयल (45), निधि गोयल (42) धनंजय गोयल (19), हिमांक गोयल (15) घायल हैं। सभी लोगों के नस काटी है। 

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ भी खाया था। रात 1:30 बजे पुलिस परिवार के छह लोगों को एशियन अस्पताल में लेकर पहुंची थी। 12 वर्षीय सबसे छोटा पोते ने नस नहीं काटी थी। उसी ने सुरक्षा गार्ड को बोला कि घर का गेट खोलो। 

घर का गेट खोलने के बाद सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना देने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पांच में से तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

 

जानकारी मिली है कि लोन की वसूली के लिए कुछ लोग देर रात करीब 11:45 के करीब घर आए थे, उनके गार्ड का अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की।



 

परिवार का दिल्ली के चांदनी चौक में देसी घी का व्यापार है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed