फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six new dengue patients found in the district

Faridabad News: जिले में डेंगू के छह नए मरीज मिले

Tue, 01 Oct 2024 05:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के कारण जिले में डेंगू मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के छह नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसी के साथ डेंगू के मामले बढ़कर 62 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तापमान कम होने के साथ ही डेंगू मलेरिया के मामले और बढ़ने लगेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से अभी तक जिले के करीब 70 हजार से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही मच्छरों का लार्वा मिलने पर करीब 1500 घरों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। बीमारी से बचाव और मच्छर पनपने से रोकने के तरीकों के विषय पर जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 40 टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। डिप्टी सीएमओ, डॉ. राम भगत का कहना है कि विभाग की ओर से शहर में जगह जगह लार्वा एक्टिविटी और नगर निगम के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को इससे बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article