फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six new corona patients including two from abroad were found, the number of active cases in the district increased to 35

विदेश से आए दो समेत कोरोना के छह नए मरीज मिले, जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 35 हो गई

Tue, 21 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six new corona patients including two from abroad were found, the number of active cases in the district increased to 35
Six new corona patients including two from abroad were found, the number of active cases in the district increased to 35
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में कोरोना के छह और नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। इनमें से दो हाल ही में विदेश की यात्रा की है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग अब कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री व उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विदेश से आए दोनों मरीज नॉन हाईरिस्क देशों से आए हैं। फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-9, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-16 व सेक्टर-14 से छह नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद अब जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 35 हो गई है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में पांच मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किया गया। लिहाजा जिले में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 100036 हो गई है, जिसमें से 99284 ठीक हो गए हैं। साथ ही मंगलवार को 2876 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2172 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

विदेश से आए लोगों की हो रही तलाश
डॉ. रामभगत ने बताया कि विदेश से शहर में 3914 लोग लौटे हैं। इनमें से 2858 को ट्रेस कर लिया गया और उनके सैंपल लिए गए। इनमें से दो करोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 1056 लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन प्रभावित हाई रिस्क देशों से मंगलवार तक 959 लोग शहर में लौटे हैं। इन सभी को ट्रेस कर लिया गया है। कोरोना जांच के लिए इनके सैंपल लिए गए, जिनमें से अधिकांश की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि कुछ के सैंपल की रिपोर्ट आनी बांकी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed