फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six companies causing pollution were closed, were being operated on Ghazipur road, HSPCB issued notice

प्रदूषण फैलाने वाली छह कंपनियों को किया बंद, गाजीपुर रोड पर हो रही थी संचालित, एचएसपीसीबी ने जारी किया नोटिस

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six companies causing pollution were closed, were being operated on Ghazipur road, HSPCB issued notice
Six companies causing pollution were closed, were being operated on Ghazipur road, HSPCB issued notice
फरीदाबाद। गाजीपुर रोड पर संचालित छह कंपनियों के खिलाफ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने कार्रवाई की गई है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान( ग्रेप) की अनदेखी के साथ वायु प्रदूषण फैलाने को लेकर इनको बंद कर दिया गया है। साथ ही इन्हें नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में अभी ग्रेप लागू हैं। लिहाजा प्रदूषण की रोकथाम के लिए एचएसपीसीबी की टीम लगातार कंपनियों में औचक निरीक्षण कर रही है। इस दौरान देखा जा रहा है कि कंपनी में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर क्या व्यवस्था है। कंपनी संचालक ग्रेप के नियमों की अनदेखी तो नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत शनिवार और रविवार को गाजीपुर रोड स्थित एल्युमुनियम की कंपनियों में औचक निरीक्षण किया गया। वहां पाया गया कि करीब छह कंपनियों में न तो ग्रेप के नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई खास व्यवस्था है। लिहाजा वायु प्रदूषण को फैलाने के मामले में इन्हें तुरंत बंद कर दिया गया। साथ ही सभी को सोमवार को नोटिस जारी किया गया। 15 दिन में इनसे जवाब मांगे गए हैं। अगर ये समुचित जवाब नहीं देते हैं तो उन पर जुर्माने लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बेहद खराब श्रेणी के साथ 340 पहुंचा एक्यूआई
नगर निगम, एचएसपीसीबी के प्रयासों के बावजूद शहर में प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं आ रहा है। नए साल पर भी शहर में प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार सोमवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 340 और बल्लभगढ़ का बेहद खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 326 दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह गुणा से भी अधिक खराब रहा। वहीं, अस्पतालों में आंख व सांस संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि इस समय लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग सुबह की सैर करने से परहेज करें। बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलें। बुजुर्ग और बच्चों को घर में ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed