फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six candidates entered the electoral fray

Faridabad News: नीरज शर्मा, टेकचंद और नयनपाल समेत छह प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ठोकी ताल

Wed, 11 Sep 2024 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six candidates entered the electoral fray
- पृथला से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा और नयनपाल रावत ने मंगलवार को एक ही दिन भरा नामांकन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नामांकन के छठवें दिन मंगलवार को शहर चुनावी रंग में सराबोर दिखा। नामांकन के छठवें दिन कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा और नयनपाल रावत समेत छह प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी एक ओर जहां अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर तक पहुंचे। नामांकन के लिए प्रत्याशी केवल प्रस्तावकों के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी के पास गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पृथला विधानसभा-85 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी टेकचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. सिद्धार्थ दहिया के समक्ष दो फॉर्म सेट जमा कराए। इसी विधानसभा से भाजपा के धुर विरोधी हो गए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नयन पाल रावत ने भी नामांकन कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी।
विज्ञापन



एनआईटी फरीदाबाद-86 विधान सभा के नामांकन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा के समक्ष नामांकन किया। इसके अलावा तिगांव विधानसभा-90 के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ललित नागर ने पर्चा भरा। ललित नागर कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। इस दौरान चारों प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर ही अधिकतर समर्थक और नेता रुक गए। निर्वाचन कार्यालय के अंदर केवल प्रस्तावक ही प्रत्याशी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा बड़खल विधान सभा- 87 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कमल बाली ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान के समक्ष पर्चा भरा। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पंडित सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष दो फॉर्म सेट जमा कराए।



टिकट में देरी से कांग्रेसी नेता भर रहे ललित नागर



12 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से लिस्ट जारी न होने के चलते प्रत्याशी निर्दलीय ही मैदान में उतर रहे हैं। एक दिन पहले पलवल विधानसभा से करण दलाल चुनावी समर में उतरे थे। अब तिगांव विधानसभा से ललित नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।


12 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 5 सितम्बर से 12 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। अवकाश के दिन को छोड़कर सभी छह विधान सभाओं के लिए नामांकन दिए जा सकते हैं।



छठे दिन बल्लभगढ़, फरीदाबाद के लिए नहीं आया कोई नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के छठे दिन बल्लभगढ़ विधान सभा और फरीदाबाद विधान सभा में कोई भी नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed