{"_id":"666837b6df0172184503ee3e","slug":"six-additional-buses-will-be-run-for-ganga-dussehra-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25884-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गंगा दशहरा के लिए चलाई जाएंगी छह अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गंगा दशहरा के लिए चलाई जाएंगी छह अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
- 15 जून की रात से हरिद्वार के लिए चलेंगी
- गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ज्येष्ठ माह की दशमी के दिन 16 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचने में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। 15 जून की रात से छह अतिरिक्त बसों को हरिद्वार रूट पर चलाया जाएगा।
फरीदाबाद डिपो की तीन बसें प्रतिदिन हरिद्वार के लिए चलती हैं। इनमें सुबह पांच बजे और रात को आठ बजे दो बस बल्लभगढ़ बस डिपो से वाया एनआईटी होकर जाती हैं। वहीं, एक बस पलवल डिपो से सुबह 11.30 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से होते हुए हरिद्वार को जाती है। 15 जून की शाम से हरिद्वार को जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालु एडवांस बुकिंग भी करवा सकते हैं ताकि श्रद्धालुओं को बैठने के लिए आसानी से सीट मिल सकें। ड्यूटी इंचार्ज जगदीश कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों लिए रूट पर पर्याप्त बसें मौजूद रहेंगी। दशहरा से एक दिन पूर्व 15 जून को छह और अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की मांग पर बसों को संख्या को बढ़ाया जा सकता है।