फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six accused arrested in three cases of cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in three cases of cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ और एनआईटी की टीम ने साइबर ठगी के तीन मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टेलीग्राम टास्क, कंपनी की ई-मेल आईडी हैक करने और मोबाइल पर लिंक भेजकर कुल करीब 1.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, भीकम कॉलोनी निवासी व्यक्ति को 30 सितंबर को टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6.54 लाख रुपये की ठगी के मामले में मध्यप्रदेश निवासी खुशाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर बैंक खाता बदलने की फर्जी ई-मेल भेजने के मामले में 92.89 लाख रुपये की ठगी में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी आसिफ हुसैन को पकड़ा गया।
विज्ञापन


वहीं 28 सितंबर को मोबाइल पर लिंक भेजकर फोन हैक कर 56 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आदित्य त्रिवेदी, साजन कुमार, प्रवेश कुमार और पीयूष को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक खातों के जरिये ठगी की रकम प्राप्त कर आगे पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed