फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIT checking for the case of two student death

Faridabad News: 11वीं के दोनों छात्रों की मौत मामले की जांच अब एसआईटी करेगी

Wed, 27 Sep 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
SIT checking for the case of two student death
- एसीपी क्राइम के अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनी, दोनों की मौत में कई पेंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले 11वीं के दोनों छात्रों की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन बुधवार को कर दिया है। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने इस मामले में वैज्ञानिक पहलुओं के साथ तेजी से जांच करने के निर्देश देते हुए डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के देखरेख में एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है


एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में थाना प्रबंधक सूरजकुंड, क्राइम ब्रांच प्रभारी बड़खल, एवं चौकी प्रभारी सेक्टर 46 टीम के सदस्य होंगे। पुलिस उपायुक्त एनआईटी अमित यशवर्धन की देखरेख में एसआईटी की टीम के द्वारा साइंटिफिक पहलुओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। घटनास्थल से उठाए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों बच्चों के घरों से जंगल तक के रास्तों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व वैज्ञानिक एवं तकनीक पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। बता दें कि बीते रविवार देर रात पुलिस को दोनों छात्रों के शव अरावली स्थित सिद्धदाता आश्रम के पीछे सड़क से करीब दो सौ मीटर अंदर जंगल में पुलिस ने पेड़ से लटके मिले थे। मृतकों की पहचान सेक्टर 31 निवासी युवराज (16) और सेक्टर 85 निवासी यश (16) के रूप में हुई। दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों ने सातवीं से दसवीं तक की पढा़ई भी एक ही स्कूल से की थी। करीब आठ महीने पहले यश के पिता ग्रेटर ने सेक्टर 85 में फ्लैट ले लिया और परिवार के साथ सेक्टर 31 से सोसाइटी में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद यश और युवराज का स्कूल भी बदल गया था। दोनों की मौत पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। ऐसे में पुलिस दोनों के मोबाइल कॉल और मोबाइल की भी जांच करा रही है। जिससे दोनों के मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के दोस्तों से जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed