फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sisters will not get free bus service on Bhaiya Dooj

Faridabad News: भैया दूज पर बहनों को नहीं मिलेगी फ्री बस सेवा

Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sisters will not get free bus service on Bhaiya Dooj
60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं का आधा टिकट लगेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में 23 अक्तूबर को भैया दूज पर बहनों को फ्री बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। इस दिन सिर्फ 60 साल से ऊपर की महिलाओं का आधा टिकट लगेगा। हरियाणा रोडवेज ने भैया दूज को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
डिपो की ओर से 22 अक्तूबर की शाम से ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। जिसमें दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा, मथुरा व अलीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि इन रूटों पर सवारियों के अनुसार बस भेजी जाएंगी। इसके अलावा अगर अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या को बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी तो यात्रियों की सुविधा के अनुसार चला दी जाएंगी।
विज्ञापन



चेकिंग के लिए स्पेशल दस्ता होगा तैयार
बसों में चेकिंग के लिए स्पेशल दस्ता तैयार किया जागएा। जोकि बसों में बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 10 गुना जुर्माना वसूलेगा। यह चेकिंग दस्ता जिले के अलावा अन्य राज्य व जिलों में जाकर भी चेकिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed