फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sisters' love adorning the brother's wrist.

Faridabad News: भाई की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sisters' love adorning the brother's wrist.
स्नेहा पाण्डेय और नवनीत पाण्डेयराखी के रंग में रंगा शहर, भाई की कलाई पर सजा बहनों का प्या
बहनों ने राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन


भाइयों ने हर सुख-दुख में बहनों का साथ निभाने का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने साथ में सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर सेल्फी विद सिबलिंग के स्टेटस लगाकर त्योहार की खुशी साझा की।




रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर विवाहित महिलाओं में खासा उत्साह रहा। सुबह करीब चार बजे से ही बल्लभगढ़ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं बच्चों और पति के साथ मायके जाने के लिए पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन




बच्चों में भी रहा राखी का उत्साह



रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में भी खास उत्साह रहा। सेक्टर-85 निवासी तारुष, इवानी, शिवांग, शनाया और सेक्टर- 45 निवासी प्रिषा और दैविक सुबह जल्दी उठकर तैयार हो गए। आम दिनों में सुबह उठने में आनाकानी करने वाले बच्चे शुक्रवार को बिना किसी परेशानी के उठे और राखी बंधवाने के लिए उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़, कई जगह जाम



राखी बांधने के बाद बहनें भाइयों का मुंह मीठा कराती हैं। इसी कारण मिठाई और फल की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कई दुकानदारों ने बिक्री के लिए सामान सड़क तक लगा दिया। इससे ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ीपुल, एनआईटी और बल्लभगढ़ समेत कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चावल और चंदन से तिलक किया। इसके बाद राखी बांधकर मिठाई खिलाई। कई घरों में आरती उतारकर भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।


नवविवाहिताओं के लिए रहा खास मौका



शादी के बाद पहली बार रक्षाबंधन पर मायके पहुंचने वाली नवविवाहिताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कई नवविवाहिताएं कई दिन पहले से त्योहार की तैयारी में जुटी थीं। शुक्रवार को ससुराल से मायके पहुंचकर उन्होंने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। हाथों पर सजी डिजाइनदार मेहंदी ने त्योहार की खुशी को और बढ़ा दिया।




परिवार के साथ मनाया छुट्टी का दिन



रक्षाबंधन पर अवकाश होने के कारण अधिकांश कार्यालय और औद्योगिक संस्थान बंद रहे। सुबह राखी का त्योहार मनाने के बाद शाम को कई परिवार छतों पर और पार्कों में पहुंचे। बच्चों के साथ बड़ों ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया। वहीं, कई परिवार फिल्म देखने, पार्कों में घूमने और साथ समय बिताने के लिए घर से बाहर निकले। इससे शाम को शहर के बाजारों और प्रमुख स्थानों पर भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed