फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Highest number of votes deleted in ministers' assembly constituencies.

एसआईआर : मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में कटे सबसे ज्यादा वोट

Thu, 30 Jul 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
SIR: Highest number of votes deleted in ministers' assembly constituencies.
मतदाता आंकड़ों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज, आगामी चुनावों के समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है असर
विज्ञापन

राहुल राज

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले की चुनावी तस्वीर में सबसे बड़ा असर दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में दिखाई दिया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद और मंत्री राजेश नागर के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से हटाए गए नाम उनकी पिछली चुनावी जीत के अंतर से दो गुने से भी अधिक हैं। खास बात यह है कि ऐसे में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बदले मतदाता आंकड़ों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसका असर आगामी चुनावों के समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कटे सबसे अधिक नाम

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 99,847 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 97,483 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों में यह सबसे अधिक संख्या है। गौरतलब है कि साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सीट 48,388 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, तिगांव से मंत्री राजेश नागर ने 37,401 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब एसआईआर के दौरान इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हटाए गए मतदाताओं की संख्या उनकी जीत के अंतर से दोगुने से अधिक है।
विज्ञापन


अपने-अपने स्तर पर विश्लेषण शुरू
राजनीतिक दल इन आंकड़ों का अपने-अपने स्तर पर विश्लेषण शुरू कर चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि अंतिम मतदाता सूची में भी यही स्थिति बनी रहती है तो दोनों मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार चुनावी रणनीति, मतदाता प्रबंधन और मतदान प्रतिशत के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। जिले में कुल 5 लाख 18 हजार 461 मतदाताओं के नाम हटने के बाद अब सभी दल संशोधित मतदाता सूची के आधार पर अपने संगठन और चुनावी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article