फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: 3.96 lakh voters not found in the district; BLOs to conduct door-to-door visits until July 24.

एसआईआर: जिले में 3.96 लाख मतदाता नहीं मिले, 24 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
SIR: 3.96 lakh voters not found in the district; BLOs to conduct door-to-door visits until July 24.
भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी
विज्ञापन



18 लाख 89 हजार 793 पंजीकृत मतदाता हैं जिले में कुल


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार जिले में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अब 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य भी इसी अवधि में पूरा किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिले में कुल 18 लाख 89 हजार 793 पंजीकृत मतदाता हैं। आयोग के अनुसार सोमवार शाम तक 21 फीसदी यानी करीब 3 लाख 96 हजार मतदाता सत्यापन के दौरान नहीं मिले। आयोग के अनुसार इन मतदाताओं के पते पर बीएलओ ने तीन बार जाकर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। विभाग ने इन मतदाताओं को फिलहाल एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट) श्रेणी में रखा है। एएसडी सूची के लोग अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले संबंधित दस्तावेज दिखाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते है।
विज्ञापन




31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची होगी प्रकाशित

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी 1,650 बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। विभाग के अनुसार, सभी बीएलओ 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड और प्रिंट करने का कार्य पहले ही पूरा कर चुके हैं। अब उनका मुख्य फोकस घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करना है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article