फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Signage boards being installed on Delhi-Mumbai Expressway for convenience

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुविधा के लिए लगाए जा रहे साइनेज बोर्ड

Tue, 25 Apr 2023 06:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Signage boards being installed on Delhi-Mumbai Expressway for convenience
फोटो 10 और 11
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेजी से कार्य चल रहा है। सेक्टर-62 में साहूपुरा फ्लाईओवर का कार्य पूरा कर लोगाें के लिए खोल दिया गया है। अब एनएचएआई की ओर से जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए जगह-जगह शहर का नाम और किलोमीटर दर्शाए जा रहे हैं।

बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड चौड़ी कर 12 लेन जा रही है। सेक्टर-62 में साहूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे के कार्य के चलते पुल का निमार्ण कार्य पूरा हो गया। इस पुल को मलेरना पुल के साथ जोड़ दिया गया जिसके चलते जिन भी लोगों को पलवल जाना है तो इन दोनों पुल का इस्तेमाल करके पलवल व दिल्ली की ओर जाम से मुक्त होकर गुजर पाते हैं। सेक्टर-62 में साहूपुरा पुल के दोनों तरफ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सफेद और हरे रंग का ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्ड लगा दिया गया है जिससे इस पुल से गुजरने वाले लोगों को काफी सुविधा होती है। दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाले पुल की तरफ अलवर और मानेसर का बोर्ड लगाया गया है जिसमें एनएच-48 के साथ लिखा हुआ है कि अलवर 91, फिरोजपुर झिरका 78 और मानेसर 67 किलोमीटर है।
विज्ञापन

वहीं पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाले पुल के पास भी ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्ड को लगाया गया है जिसमें नोएडा 41, कालिंदी कुंज 30 और फरीदाबाद 14 किलोमीटर दूर है। इन दोनों बोर्ड के लगने से सैंकड़ों की संख्या में गुजरने वाले लोगों को सुविधा हो रही है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर लगभग काम पूरा हो गया है। इन्हें जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि छह माह में लोगों को एक्सप्रेसवे की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध कट पर ग्रिल लगाई जा रहीं
सेक्टर 62-65 चौक से लेकर मलेरना पुल तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की सुरक्षा के लिए अवैध कट को बंद करने के चलते दोनों तरफ ग्रिल लगाई गई है। ग्रिल को हरा व पीले रंग से रंगा जा रहा है। इसके अलावा पुल व सड़क पर सफेद रंग की पट्टियों को भी बना दिया गया है।




ये है पूरी परियोजना
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद से होते हुए राजधानी से जोड़ने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर से केएमपी लूप तक 60 किलोमीटर लंबा कनेक्टर बनाया जा रहा है। यह काम तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर, दूसरा चरण में जैतपुर से फरीदाबाद में मलेरना मोड़ और तीसरे चरण में केएमपी लूप तक काम चल रहा है। तीसरे और दूसरे के कुछ हिस्से का काम अंतिम दौर में है। अभी फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने वाली रोड पर जाम मिलता है। करीब 40 किलोमीटर का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा होता है। वहीं बल्लभगढ़ के कैल गांव के निकट से होते हुए पलवल के मंडकौला करीब 15 मिनट में पहुंच सकते हैं। अब मंडकौला से गुरुग्राम 20 से 25 मिनट में पहुंच सकेंगे। ऐसे में पलवल और फरीदाबाद के लोगों को इससे फायदा मिलेगा और एक नया रूट मिल गया है। इसके अलावा नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को भी अब गुरुग्राम जाने के लिए केएमपी से मानेसर जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी। दौसा और जयपुर जाने के लिए भी मानेसर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed