फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Siddhant Singh brought glory by being awarded the Vir Chakra.

Faridabad News: सिद्धांत सिंह ने वीर चक्र से सम्मानित होकर नाम किया रोशन

Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Siddhant Singh brought glory by being awarded the Vir Chakra.
ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम देने वाले फरीदाबाद के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को मिला वीर चक्र। स
पिता भी दे चुके हैं भारतीय वायुसेना में सेवाएं, बेटे की उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के वीर सपूत और भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ''वीर चक्र'' से सम्मानित किया गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था । सिद्धांत सिंह उन जांबाज पायलट में शामिल थे जिन्होंने पाकिस्तान की सीमा के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मूल रूप से पलवल जिले के फिरोजपुर गांव के निवासी सिद्धांत सिंह वर्तमान में बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 स्थित आर्यमन सोसाइटी में अपनी माता भुवनेश्वरी देवी और पिता धर्मवीर सिंह के साथ रहते हैं। उनके पिता धर्मवीर सिंह स्वयं भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार, क्षेत्र और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


सिद्धांत सिंह इन दिनों ग्वालियर में तैनात हैं। उनके पिता धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समय सिद्धांत छुट्टियों पर घर आए हुए थे। 23 अप्रैल को उन्हें अचानक एयरफोर्स मुख्यालय से ड्यूटी ज्वाइन करने का संदेश मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत वापसी की तैयारी शुरू कर दी। परिवार को आभास हो गया था कि कोई बड़ा सैन्य अभियान होने वाला है, लेकिन सुरक्षा कारणों से सिद्धांत अपने मिशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने केवल इतना बताया कि वह सुरक्षित हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद लंबे समय तक परिवार की उनसे कोई बातचीत नहीं हो सकी। बाद में जब मिशन की सफलता की खबर सामने आई तो परिवार को बेटे की भूमिका का पता चला।

आज सिद्धांत सिंह की वीरता पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई है। वीर चक्र से सम्मानित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि हरियाणा और भारत का नाम भी गौरवान्वित किया है।



माता भुवनेश्वरी देवी नहीं बताया कि सिद्धांत सिंह को बचपन से ही तिरंगे से लगाव था। वह हमेशा कहता था कि वह भी पिता की तरह देश की सेवा करेगा। आज उनके बेटे को देश का बड़ा सम्मान मिला है। जो की उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed