{"_id":"68e01a5fac446247cc01bfe7","slug":"shri-bajrang-dal-dussehra-committee-is-keeping-indian-culture-alive-vipul-goyal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52806-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखे हुए है श्री बजरंग दल दशहरा कमेट: विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखे हुए है श्री बजरंग दल दशहरा कमेट: विपुल गोयल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में रावण दहन का 25 वां उत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ मौजूद रहे।
इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि धर्म एक दूसरे को जोड़ना सिखाता है और किसी से द्वेष ना रखने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति एक दूसरे के पूरक है। हमारी संस्कृति ही हमारे पुरातन धर्म की झलक दिखाती है। उन्होंने दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों को दशहरा आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दशहरा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है क्योंकि कमेटी भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखे हुए है। अजय गौड ने कहा कि भगवान राम के आदर्श, सीता की पतिव्रता, लक्ष्मण का भातृप्रेम, हनुमान की भक्ति और सुग्रीव की मित्रता से हमें शिक्षा लेते हुए समाज को सदमार्ग पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पृजन रामपाल, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,हंस आहुजा, आयोजन समिति के पदाधिकारी मार्किट कमेटी के चेयरमेन पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, ग्रीवेन्स कमेटी के सदस्य परविन्दर मल्होत्रा(शंटी), प्रधान सन्नी नारंग, सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा, कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना, महासचिव पीयूष ग्रोवर, उप प्रधान संजय अरोड़ा, पवन डाबर मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परविन्दर मल्होत्रा(शंटी) ने की।