फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Showed fear of arrest by pretending to be a CBI officer by declaring suspicious items in the parcel, cheated Rs 25 lakh

Faridabad News: पार्सल में संदिग्ध सामान बता सीबीआई अधिकारी बनकर दिखाया गिरफ्तारी का डर, 25 लाख ठगे

Fri, 24 Jan 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Showed fear of arrest by pretending to be a CBI officer by declaring suspicious items in the parcel, cheated Rs 25 lakh
सेक्टर-80 की सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी के साथ हुई वारदात, मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-80 की सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी को कस्टम व सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने ठग लिया। आरोपियों ने कहा कि आपके नाम से मलयेशिया के लिए बुक पार्सल में संदिग्ध व प्रतिबंधित सामान मिला है। केस का डर दिखाकर तुरंत गिरफ्तार करने की धमकी देकर आरोपियों ने 25 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल के जरिये आई शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल के आधार पर टीम जांच कर रही है।

ठगी को लेकर ये शिकायत देने वाले 44 साल के कारोबारी अजीत शंकर का कहना है कि 29 नवंबर की दोपहर लगभग 2 बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताकर कहा कि तुम्हारे नाम पर मलयेशिया के लिए बुक हुए पार्सल में 16 फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स व 58 डेबिट कार्ड मिले हैं। अजीत ने कहा कि मैंने कोई पार्सल नहीं भेजा है। जिस पर कॉल को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन बात करने वाले ने सीबीआई का अधिकारी बताया और वेरिफिकेशन के नाम पर आधार कार्ड व फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाए। फिर आरोप लगाया कि ये पार्सल तुम्हारा ही है और तुम पर केस दर्ज हो रहा है। अगर मामले को सेटल करना चाहते हो तो सीनियर से बात करो।
विज्ञापन

बाद में व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बात की गई। केस का डर दिखाकर आरोपियों ने तुरंत गिरफ्तार करने की धमकी दी। केस सेटल करने के नाम पर एक खाता नंबर देकर 19 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने अपने खाते से रुपये 30 नवंबर को ट्रांसफर कर दिए। फिर 2 दिसंबर को वीडियो कॉल कर 6 लाख 20 हजार रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। आरोपी बोले कि ये पेमेंट के बाद केस पूरी तरह खत्म हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने ये पेमेंट भी ट्रांसफर कर दी। बाद में परिचित को इस बारे में बताया तो समझ आया कि ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed