{"_id":"6adb9e62571d2bb81a0129c6","slug":"shots-were-fired-at-a-retired-sub-inspectors-house-for-failing-to-delete-a-video-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83579-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वीडियो डिलीट नहीं करने पर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर चलाई थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वीडियो डिलीट नहीं करने पर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर चलाई थीं गोलियां
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के मामले में गवाह है सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का बेटा
वीडियो हटाने और समझौते के लिए दे रहे थे धमकी
2025 में धारदार हथियार से हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पोस्ट किया था सचिन ने
दोनों आरोपियों पर पहले से हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सरजीत के घर पर फायरिंग के पीछे वीडियो डिलीट कराने को लेकर रंजिश सामने आई है। सरजीत के बेटे सचिन यूट्यूबर हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में रंजित उर्फ चिन्ना द्वारा एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या का प्रयास करने का वीडियो बनाया था और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट व यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया था। इस मामले में सारण थाने में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
सचिन इस मामले में गवाह हैं और अदालत में सुनवाई चल रही है। आरोप है कि रंजित वीडियो डिलीट कराने और समझौते के लिए सचिन पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था। रंजित इस मामले में करीब छह महीने जेल में रहने के बाद फिलहाल जमानत पर है। सचिन के वीडियो डिलीट करने और समझौता करने के लिए तैयार नहीं होने पर रंजित ने अपने साथी हर्ष उर्फ भूरा के साथ मिलकर 21/22 अक्तूबर की रात सचिन के पिता सरजीत के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर की रात करीब 2:15 बजे नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में सुभाष चौक के पास सरजीत के घर पर तीन गोलियां चलाई गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने 22 अक्तूबर को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान 19 वर्षीय रंजित उर्फ चिन्ना और 22 वर्षीय हर्ष उर्फ भूरा के रूप में हुई है। दोनों उत्तम नगर पार्ट-2, नंगला गाजीपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रंजित 12वीं का छात्र, हर्ष निजी कंपनी में कार्यरत
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। रंजित 12वीं कक्षा का छात्र है, जबकि हर्ष एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास की एक-एक प्राथमिकी दर्ज है। वर्ष 2025 में हुए हमले के मामले में रंजित करीब छह महीने जेल में रहा था और फिलहाल जमानत पर चल रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि फायरिंग में एक देसी पिस्तौल और एक तमंचे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने हथियार सप्लायर की पहचान कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर हथियार बरामद करने और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी। सरजीत करीब तीन साल पहले पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।