{"_id":"604666008ebc3ee63a17a8de","slug":"shortage-of-drinking-water-in-12-areas-on-third-day-faridabad-news-noi570068275","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी 12 इलाकों में पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी 12 इलाकों में पेयजल की किल्लत
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव बादशाहपुर में रेनीवेल की लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त होने के बाद तीसरे दिन भी शहर के दो दर्जन इलाकों में पानी की समस्या रही है। ऐसे में दिनभर नगर निगम अधिकारियों के पानी की समस्या को लेकर फोन खड़कते रहे। निगम की ओर से कोई सहायता न मिलने पर लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ा। पेयजल संकट दो दिन तक बरकरार रहने की संभावना है। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने के लिए सोमवार शाम नोएडा की कंपनी से फरीदाबाद पाइप पहुंच गया। पाइप को जोड़ने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद में बारिश के दौरान जमा होने वाली पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन का निर्माण किया जा रहा है। तीन दिन पहले ड्रेनेज के लिए जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान बादशाहपुर सरकारी स्कूल के समीप रेनीवेल की लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त हो गई। इस लाइन से सेक्टर 29, 30, 31, 19, 21, 21ए,बी, सी, डी, सेक्टर 46, 48, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर। इसके अलावा डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सारन, गांधी कॉलोनी, सेक्टर-14, 15, 16, सेक्टर 15ए, सेक्टर-16ए इलाके जुड़े हुए है। इन सभी इलाकों में सात से आठ लोग निवास करते हैं। लाइन क्षतिग्रस्त होने से संबंधित इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। इससे घरों में दैनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए। पीने से लेकर बर्तन धोने तक के पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार को दिनभर लोग पानी के लिए परेशान रहे। सुबह नौकरी पर जाने पर पहले लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ अनेक लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को फोन भी किए। निगम की ओर से कुछ इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचा गया। कई इलाकों में लोग प्राइवेट टैंकरों पर निर्भर रहे।
विज्ञापन
900 रुपये देकर लोगों ने मंगवाया प्राइवेट टैंकर
पर्वतिया कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं आने के कारण सोमवार को आसपास के लोगों ने चंदा कर प्राइवेट टैंकर मंगवाया, जो करीब नौ सौ रुपये का पड़ा। एक तरफ हम नगर निगम का पानी का बिल भरते हैं और दूसरी तरफ ऐसी समस्या होने पर पैसे खर्च करके पानी मंगाना पड़ता है। वहीं सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी कुशुम ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण दैनिक कार्य बंद है। नगर निगम जल्द लाइन ठीक करनी चाहिए।
नगर निगम स्टेडियम से भरकर लाए पानी
पानी की समस्या से जूझ रहे कई लोग सोमवार को नगर निगम के एनआईटी तीन स्थित खेल स्टेडियम पानी लेकर आए। यहां लाइन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। ऐसे में लोगों को पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
नोएडा की कंपनी से क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए पाइप मंगवाया गया है। मंगलवार को लाइन ठीक करने का कार्य किया जाएगा। जांच के बाद पानी की सप्लाई सभी इलाकों में खोल दी जाएगी।
- रामली लाल, मुख्य अभियंता नगर निगम