{"_id":"6986429fb81cd49ba408d343","slug":"shopkeepers-protested-against-the-road-widening-in-nit-2-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62261-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी- दो मार्केट में सड़क चौड़ीकरण का दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी- दो मार्केट में सड़क चौड़ीकरण का दुकानदारों ने किया विरोध
विज्ञापन
नहीं रुका निगम का अभियान, इलाके में दिनभर रही हलचल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी दो मार्केट में सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह स्थानीय दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराया। निगम ने बाजार की दोनों तरफ सड़क को साढ़े 11- साढ़े 11 फुट तक चौड़ा करने के लिए फुटपाथ और नालियों से सटे अवैध निर्माण हटाए जिससे इलाके में दिनभर हलचल बनी रही।
सुबह करीब 10 बजे जेसीबी मशीनों और पुलिस बल के साथ निगम की टीम एनआईटी मार्केट पहुंची। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई कई दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए और अपनी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पहले चार-चार फीट चौड़ीकरण की बात कही गई थी लेकिन अब दायरा बढ़ाकर साढ़े 11 फुट किया जा रहा है जिससे उनकी दुकानों के आगे की जगह काफी कम हो जाएगी। कुछ समय तक माहौल गरमाया रहा लेकिन विरोध के बावजूद निगम की टीम ने अपना काम जारी रखा और किसी तरह का टकराव नहीं हुआ।
दुकानदारों का तर्क है कि अचानक बड़े पैमाने पर चौड़ीकरण से उनके व्यापार पर असर पड़ेगा खासकर उन दुकानों पर जिनके आगे पहले से सीमित जगह थी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि अगर पहले से स्पष्ट योजना बताई जाती तो वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने बताया कि एनआईटी मार्केट में रोजाना लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण चौड़ीकरण अनिवार्य हो गया था। उनका कहना है कि चौड़ी सड़क से यातायात सुचारू होगा, पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही आसान होगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हित में अवैध अतिक्रमण हटाना जरूरी था।