फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeepers are not able to fulfill the demand of lamps and Ram Darbar

Faridabad News: दुकानदार पूरी नहीं कर पा रहे दीये और राम दरबार की मांग

Tue, 09 Jan 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are not able to fulfill the demand of lamps and Ram Darbar
- प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम दरबार और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

- मिट्टी के साथ चांदी के राम दरबार को भी पसंद कर रहे हैं लोग
हेमलता रावत
बल्लभगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। उस कार्यक्रम में जिले के लोग भी अपना योगदान देने के लिए घरों में राम दरबार की स्थापना और मिट्टी के दीयों को खरीद रहे हैं। इन दिनों बाजारों में दिवाली जैसा उल्लास देखने को मिल रहा है। सराफा में चांदी के राम दरबार और दुकानों पर मिट्टी के राम दरबार की खूब बिक्री हो रही है। वहीं दिवाली पर जहां 10 रुपये के 10 दीये मिलते थे। वहीं अब 20 रुपये के 15 दीये मिल रहे हैं। यहां तक कि श्रद्धालुओं की ओर से आ रही दीयों और राम दरबार की मांग दुकानदार पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में भी उत्साह चरम पर है। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस दिन को भव्य तरीके से मनाना चाहते हैं। मंदिर व धार्मिक स्थलों के साथ ही लोग घरों पर भी दीप जलाने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घर में लोग राम दरबार की स्थापना कर रहे हैं। जिसको लेकर लोग बाजार से विभिन्न प्रकार के राम दरबार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


हर रोज बिक रहे हैं चार राम दरबार
अग्रसेन चौक पर स्थित सिंगला खिलौने और उपहार की दुकान के मालिक मनोज सिंगला ने बताया कि उनके दुकान पर काफी मात्रा में राम दरबार मौजूद है। पहले लोग अन्य भगवान की मूर्ति को खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग राम दरबार की मांग कर रहे हैं। उनकी दुकान पर 120 रुपये से लेकर 8 हजार रुपये तक के राम दरबार हैं। पहले महीने में एक से दो राम दरबार की बिक्री होती थी लेकिन अब हर रोज 4 राम दरबार की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के भी हैं राम दरबार
मुख्य बाजार में स्थित अग्रवाल आभूषण भंडार के दुकानदार राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सोना चांदी के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई है। उनके दुकान पर चांदी के राम दरबार मौजूद हैं। 157 ग्राम चांदी के राम दरबार की कीमत 12760 रुपये है। वहीं अन्य सराफा की दुकान पर अयोध्या, राम दरबार बने चांदी के सौ व 250 ग्राम के सिक्के भी मौजूद हैं।


मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
ओल्ड फरीदाबाद के कुम्हार नरेंद्र ने बताया कि दीपावली पर्व पर सबसे अधिक दीप जलाए जाते हैं, लेकिन अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में दीपावली से अधिक उत्साह है। प्रधानमंत्री ने हर घर पर दीपक जलाने और सार्वजनिक स्थलों को दीप से रोशन करने की अपील की है। उसके चलते जिले में अचानक दीपक की डिमांड बढ़ गई है। सर्दी के दिनों में दीयों को बनाया नहीं जाता है । क्योंकि सर्दी के दिनों में दीये सूखते नहीं है, इसलिए कुम्हारों के पास जो दीयों के भंडार हैं, वहीं बेच रहे हैं। पहले 10 रुपये के 10 दीये बेचते थे, लेकिन अब 20 रुपये के 15 दीये बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed