{"_id":"69fcdc4b7fe94d273603f59f","slug":"shopkeeper-attacked-for-refusing-to-serve-drugs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69360-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशा करने से मना करने पर दुकानदार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशा करने से मना करने पर दुकानदार पर हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नशा करने से मना करने पर चाय विक्रेता के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी सांईं वाटिका अपार्टमेंट के सामने चाय की दुकान है। करीब चार-पांच दिन पहले शाम करीब चार बजे तीन युवक उनकी दुकान के पास बैठकर नशा कर रहे थे। उन्होंने नशा करने से मना किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें बाद में देख लेंगे। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर वहां से चले गए। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह अपनी दुकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से भी वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए।
उन्होंने आशंका जताई है कि हमला करने वाले वही युवक हो सकते हैं। जिन्हें उन्होंने कुछ दिन पहले नशा करने से रोका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।