{"_id":"650c3f0de0dac58b230e7cc4","slug":"shoots-minor-for-just-rs-8000-dies-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13818-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मात्र 8 हजार के लिए सूदखोर ने नाबालिग को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मात्र 8 हजार के लिए सूदखोर ने नाबालिग को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
फोटो-
मृतक की मां ने आरोपी से ब्याज पर लिए थे मात्र आठ हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला इलाके के ओम एन्क्लेव में मात्र आठ हजार रुपये के लिए एक युवक ने नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार के जिला सिपौल निवासी विजय यादव (17) के रूप में हुई है। मृतक की मां ने आरोपी से ब्याज पर पैसे लिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई अजय यादव ने पल्ला थाना में दी शिकायत में बताया मां सीतादेवी और भाई विजय (17) के साथ लखपत कॉलोनी पार्ट-2 में रहता है। मां मोलड़बंद में स्कूल के पास सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं। करीब 6-7 महीने पहले सीतादेवी ने ओम एन्क्लेव निवासी मोनू गोयल नामक के युवक से ब्याज पर 8 हजार रुपये लिए थे। काम कम होने के कारण वह समय पर ब्याज नहीं दे पा रहे थे। आरोप है कि पैसों को लेकर मोनू गोयल उन्हें परेशान करता था। करीब चार-पांच दिन पहले मोनू पैसों की मांग करते हुए मां से गाली गलौज करने लगा। ये देख रेहड़ी के पास खड़े भाई विजय (17) ने गुस्से में आकर मोनू गोयल के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामला शांत करा दिया।
बुधवार रात विजय किसी काम से ओम एन्क्लेव पार्ट-2 गया था। वहां मोनू गोयल ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। फिर मोनू गोयल ने पिस्तौल निकालकर विजय को गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर अजय वहां पहुंचा और पुलिस को बुलाया। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार रखने का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।