{"_id":"6ae6260a285c6332c209cead","slug":"shoe-designer-killed-after-being-struck-by-a-canter-small-truck-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84209-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंटर की चपेट में आने से जूता डिजाइनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंटर की चपेट में आने से जूता डिजाइनर की मौत
विज्ञापन
फोन का चार्जर लेने के लिए होटल से बाहर निकले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 51 वर्षीय जूता डिजाइनर दिवेंद्र शर्मा की 28 अक्तूबर की रात नमस्ते चौक के पास कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह फोन का चार्जर लेने के लिए होटल से बाहर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके बेटे पीयूष ने होटल पर फर्जी हस्ताक्षर और पुलिस पर पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाया है।
पीयूष का आरोप है कि कैंटर दिवेंद्र को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने 31 अक्तूबर को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। दिवेंद्र शर्मा मूलरूप से बहादुरगढ़ के निवासी थे। वह जूते की डिजाइनिंग का काम करते थे। 28 अक्तूबर को नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद आए थे। कंपनी प्रबंधन ने उन्हें चमनीबाई के पास एक होटल में ठहराया था।
दिवेंद्र के फैक्टरी नहीं पहुंचने पर अगले दिन प्रबंधन ने परिजनों से संपर्क किया। पीयूष फरीदाबाद पहुंचे और होटल गए। होटल कर्मचारी ने बताया कि उनके पिता चेकआउट कर चुके हैं। पीयूष का दावा है कि होटल के रिकॉर्ड में चेकआउट के लिए उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज मांगी, लेकिन उन्हें नहीं दिखाई गई। पीयूष ने थाने में शिकायत दी, तब उन्हें दिवेंद्र की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली। पीयूष का आरोप है कि वह 29 अक्तूबर की सुबह से फरीदाबाद में थे। उन्होंने पोस्टमार्टम में देरी और शव देर से सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए हैं। दिवेंद्र के दो बेटे हैं और दोनों शादीशुदा हैं।