{"_id":"667c4f923726ac1a8303181b","slug":"shivangi-murdered-by-her-husband-after-watching-tv-serial-crime-patrol-in-hathin-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवांगी हत्याकांड का खुलासा: क्राइम पेट्रोल देख पति को आया था आइडिया, पत्नी थी ना पसंद...पाना चाहता था छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवांगी हत्याकांड का खुलासा: क्राइम पेट्रोल देख पति को आया था आइडिया, पत्नी थी ना पसंद...पाना चाहता था छुटकारा
Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हथीन/फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, हथीन/फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
सार
आरोपी पति पत्नी को वृंदावन घुमाने की बात कह कर मायके से ले गया था। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शिवांगी हत्याकांड में खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से वृंदावन जाने के निकली शिवांगी की हत्या उसके पति ने ही चुन्नी से गला घोंटकर की थी। आरोपी पति ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के एक एपिसोड से आइडिया लेकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पत्नी को पहले मायके भेजा और फिर वृंदावन घुमाने के बहाने गाड़ी में ले गया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में चुन्नी से गला घोंट दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने मंडनाका गांव के जंगल में शव को फेंक कर सिर पर ईंट से वार भी किए थे। हथीन थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मंडकौला चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार बीती 24 जून को कैलाश नगर निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी शिवांगी की शादी गांव ताराका निवासी राजेश के साथ हुई थी। करीब 20 दिन से वह अपने मायके आई हुई थी। 23 जून की सुबह करीब नौ बजे शिवांगी मथुरा-वृंदावन दर्शनों के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, परंतु देर रात तक भी घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह शिवांगी का शव मंडकौला से मंढनाका सड़क किनारे मिला। खेतों पर आए किसानों ने मंडकौला चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। कपड़ों व आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र भड़ाना, हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। शिवांगी के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर कार्रवाई शुरू की गई। तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले में चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मृतक महिला के पति राजेश को मंगलवार देर शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पति राजेश ने हत्या के मामले का पूरा खुलासा कर दिया। अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी, मृतका का मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद किया जाएगा। आरोपी की मदद करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पत्नी को नहीं करता था पसंद, पाना चाहता था छुटकारा
पुलिस के अनुसार गांव ताराका निवासी आरोपी शातिर दिमाग है। उसको अपनी पत्नी पसंद नहीं थी। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर उसने अपनी पत्नी शिवांगी की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत उसने करीब 20 दिन पहले शिवांगी उसके मायके भेज दिया। बीती 23 जून को उसने शिवांगी से घर पर बिना बताए वृंदावन ले जाने की बात कही। सुबह करीब नौ बजे पलवल से शिवांगी को गाड़ी में बिठा लिया। यूपी के मथुरा जिला स्थित कोसीकलां के समीप उसने कोल्ड ड्रिंक ली और अपनी पत्नी को पिलाई।
कोल्डड्रिंक पीने के बाद शिवांगी बेसुध हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग से आरोपी गाड़ी को लेकर मुंडकटी की तरफ से सेवली रोड की तरफ मोड़ दिया। रास्ते में चुन्नी से शिवांगी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से हथीन होते हुए मंडकौला पहुंचा। मंडकौला से मंडनाका सड़क के जंगल में शव को गाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी ने शव को खेत में फेंकने के बाद सिर में ईंट से जोरदार वार भी किया और फरार हो गया।