फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shiva wins gold in Asian games

एक और पदक : सोने पर सटीक बैठा शिवा का निशाना

Thu, 28 Sep 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shiva wins gold in Asian games
गर्व का दिन:
विज्ञापन

चीन में चल रहे एशियाई खेल में छोटे बेटे शिवा में टीम इवेंट में 10 मीटर पिस्टल में जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 65 सीही निवासी दिलबाग नरवाल के लिए बृहस्पतिवार का दिन यादगार बन गया। छोटे बेटे शिवा नरवाल ने चीन में चल रहे एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, बड़े बेटे मनीष नरवाल ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शिवा नरवाल ने अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलकर चार साल की तैयारी में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। दोनों बेटों की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने लोग पहुंचने लगे।
पिता दिलबाग नरवाल ने बताया कि शिवा से एशियाई खेल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि बेटे के पदक जीतने की सूचना सुबह नौ बजे मिली। इसके बाद रिश्तेदारों समेत अन्य के मोबाइल पर बधाई संदेश आने लगे। उन्होंने बताया कि शिवा ने पहले घर पर बनी शूटिंग रेंज में शूटिंग की बारीकियां सीखीं। इसके बाद कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में अभ्यास किया। पिता ने बताया कि बेटे को तैयारी करने में कोरोना काल में परेशानी हुई थी। इस पर बड़े भाई के मार्गदर्शन में शूटिंग का अभ्यास किया। शिवा नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। शिवा नरवाल ने अपने बड़े भाई टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल से प्रोत्साहित होकर हाथ में पिस्तौल थामी थी। इसके बाद लगातार मेडल जीतते गए। पहले घर पर ही शूटिंग रेंज बनाया था।
विज्ञापन

एक ही दिन में दोनों भाइयों ने जीता मेडल
पिता ने बताया कि दो भाइयों ने एक ही दिन में देश के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते हैंं। पैरालंपिक गोल्ड मेडल विजेता मनीष नरवाल ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं, छोटे भाई शिवा नरवाल ने एशियाई खेल में 10 मीटर शूटिंग के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। पिता कहते हैं कि इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है, जब दोनों बेटों ने देश के लिए दो मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरु में पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
मनीष नरवाल ने पेरू के लीमा में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 2024 में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 21 साल के मनीष पिछले कई सालों से शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने 2021 में हुए पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया था।
10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड
दूसरी तरफ मनीष के छोटे भाई 17 साल के शिवा नरवाल ने एशियाई खेल भी गोल्ड मेडल जीत कर परिवारवालों की खुशी को दोगुना कर दिया है। शिवा चीन में चल रहे एशियाई खेल में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उनके साथ उनकी टीम में अर्जुन सिंह चीमा व सरबजोत सिंह शामिल रहे। शिवा ने अगस्त में अजरबेजान के बाकू शहर में आयोजित आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में ईशा सिंह के साथ मिलकर मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। दोनों बेटों की जीत से मां संतोष, पिता दिलबाग नरवाल, बहन सिखा नरवाल व अंकल राम हरि चौहान के साथ पूरा परिवार खुश है।


बहन भी कर रही अभ्यास
दिलबाग नरवाल ने बताया कि शिवा और मनीष की बहन सिखा भी शूटिंग करती हैं। वह कई इंटरनेशनल इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दोनों भाई की जीत से वह काफी उत्साहित हैं और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हो रही हैं। बहन सिखा रोहतक में शूटिंग का अभ्यास कर रही है।

तीन मेडल जीत चुके शहर के खिलाड़ी
चीन के झांगझोऊ में चल रही एशियाई खेलों में शहर के पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें शूटर आदर्श सिंह ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम कांस्य पदक जीता था। दूसरा पदक 25 मीटर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल में रिदम सांगवान ने दिलाया। इसके बाद शिवा नरवाल ने भी शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसमें तीन खिलाड़ी टीम इवेंट में मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा प्रीति लांबा एथलेटिक से भाग ले रही हैं। वहीं, अनीस भी शूटिंग में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed