{"_id":"6890ae1efdfa1c8373007189","slug":"shiv-nadar-school-won-the-block-level-girls-under-14-title-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48568-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिव नादर स्कूल ने जीता ब्लॉकस्तरीय गर्ल्स अंडर 14 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिव नादर स्कूल ने जीता ब्लॉकस्तरीय गर्ल्स अंडर 14 का खिताब
विज्ञापन
फाइनल में डीपीएस19 को हराया, जिलास्तरीय स्पर्धा में जगह की पक्की
फरीदाबाद। जिले के राजकीय आदर्श कन्या माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच में सोमवार को खेले गए ब्लॉकस्तरीय गर्ल्स अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट में शिव नादर (एसएनसी) स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। तीन टीमों के इस टूर्नामेंट में मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल (एमडीपीएस) की टीम पहले ही मुकाबले में हार कर बाहर हो गई। इसके बाद फाइनल में शिव नादर और दिल्ली पब्लिक स्कूल 19 (डीपीएस19) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिव नादर की टीम ने 3-0 से मुकाबले को जीत लिया। टीम की ओर से आद्या मैच्यू ,अर्शिया अग्रवाल और रिया यादव ने गोल किया। टूर्नामेंट जीतने के साथ ही शिव नादर स्कूल की फुटबॉल टीम ने जिलास्तरीय स्पर्धा में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम के खिलाड़ी और कोच इस जीत के बाद काफी उत्साहित नजर आए। संवाद