फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shikha's handloom sarees shine at the main Chaupal of Surajkund Fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले की मुख्य चौपाल पर शिखा की हैंडलूम साड़ियों का जलवा

Sun, 15 Feb 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shikha's handloom sarees shine at the main Chaupal of Surajkund Fair
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला की मुख्य चौपाल पर शनिवार शाम फैशन और कला का मनमोहक संगम देखने को मिला। फैशन डिजाइनर और आर्टिस्ट शिखा ने अपनी विशेष हैंडलूम साड़ियों के संग्रह को शानदार अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

शिखा के साथ आईं उनकी 12 मॉडल्स ने एक-एक कर रैंप पर अपनी साड़ियों का प्रदर्शन किया। हर साड़ी में भारत की समृद्ध लोककला और परंपराओं की झलक दिखाई दी। मधुबनी और पटचित्र जैसी पारंपरिक कलाओं सहित विभिन्न राज्यों की लोक शैलियों को शिखा ने अपने डिजाइनों में बारीकी से उकेरा था।
विज्ञापन


रंगों, बारीक कढ़ाई और पारंपरिक चित्रांकन से सजी इन साड़ियों ने मंच पर अलग ही आकर्षण पैदा किया। स्टेज के सामने बैठे दर्शक पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रमुग्ध नजर आए। जैसे-जैसे मॉडल्स ने साड़ियों का प्रदर्शन किया, दर्शकों की तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिखा के इस प्रयास की सराहना की। दर्शकों को न केवल हैंडलूम साड़ियों की खूबसूरती भायी, बल्कि उन पर उकेरी गई विभिन्न राज्यों की कला और डिजाइनों ने भी विशेष रूप से आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed