{"_id":"65f0901b516c3484d70d25f9","slug":"sharif-qureshi-got-his-first-stall-at-old-faridabad-station-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21900-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शरीफ कुरैशी को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर मिला पहला स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शरीफ कुरैशी को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर मिला पहला स्टॉल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के तीन रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री अब बेकरी में बने उत्पादों का स्वाद भी चख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुबह रेलवे की वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्कीम का रिमोट के जरिए शुभारंभ किया। ओल्ड फरीदाबाद में शरीफ कुरैशी को पहला स्टाल मिला।
योजना की शुरुआत को लेकर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा मौजूद रहे। उन्होंने कहा इस योजना के तहत स्टेशन पर क्षेत्रीय उत्पाद सस्ती दरों पर मिल सकेंगे। प्रधानमंत्री का मकसद स्वदेशी योजनाओं को बढ़ावा देना है। इसके तहत बीपीएल कार्ड धारक को रेलवे स्टेशन पर स्टाल उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्टाल के लिए आवेदक को 30 दिन के लिए दो हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
--
एक महीने के लिए मिलेगा स्टाल
यह स्टाल एक महीने के लिए ही एक व्यक्ति को दिया जाएगा। इसके बाद किसी अन्य व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर स्टाल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का मौका उपलब्ध करवाना है। ट्रेनों में अलग-अलग जगह के लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में जिन ट्रेनों का ठहराव यहां पर होगा। उनके यात्रियों के बीच में बेकरी उत्पादों का प्रचार होगा।
विज्ञापन
-- --
शरीफ कुरैशी को मिली पहली स्टाल
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की गांधी काॅलोनी निवासी शरीफ कुरैशी को स्टाल दिया गया। उन्होंने यहां बेकरी उत्पाद बेचने शुरू कर दिए हैं। शरीफ ने कहा कि रेलवे की इस योजना से उनको रोजगार मिलेगा। अभी न्यू टाउन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टाल शुरू नहीं हो सका है। यदि कोई स्टाल लेने का इच्छुक है तो वह तीनों रेलवे स्टेशनों पर जाकर आवेदन कर सकता है।
-- --
इस योजना से छोटे कारोबार शुरू करने में लाभ मिलेगा। स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना होता है। प्रधानमंत्री की ओर से स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया हैं।
- अखिलेश, स्टेशन अधीक्षक, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन