फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sex racket busted in three spa centres, seven arrested, 17 women sent to rehabilitation centre

Faridabad News: तीन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलासा, सात गिरफ्तार, 17 महिलाओं को भेजा पुनर्वास केंद्र

Sat, 14 Feb 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in three spa centres, seven arrested, 17 women sent to rehabilitation centre
शुक्रवार रात सेक्टर-50 के आयुर्वेद वैला स्पा सेंटर, आर्गेनिक स्पा सेंटर और सेक्टर-51 के स्पा ड्रीम पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-युवतियां, स्पा सेंटरों के मालिकों की तलाश

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा के प्रमुख इलाके में तीन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार रात सेक्टर-50 में दो व सेक्टर-51 में एक स्पा सेंटर में छापा मारा। सेक्टर-39 निवासी तुषार, गाजियाबाद के अंकुर विहार निवासी कपिल, होशियारपुर निवासी मनीष यादव, निठारी निवासी जितेंद्र, गुड्डू, छलेरा निवासी सनी और विकास को मौके से गिरफ्तार किया। 17 महिलाओं को पुनर्वास केंद्र में भेजा गया है।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि सेक्टर-50 स्थित आयुर्वेद वैला स्पा सेंटर, आर्गेनिक स्पा सेंटर और सेक्टर-51 स्थित स्पा ड्रीम में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों स्पा सेंटरों में एक साथ छापा मारा तो कमरे बंद थे। उसमें युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। कुछ कमरों में केवल महिलाएं थीं। वहां अभी ग्राहक नहीं पहुंचे थे। मौके पर शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान मिला। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस इसमें शामिल आरोपियों व स्पा सेंटरों के मालिकों के बारे में पता लगा रही है। अधिकतर महिलाएं एनसीआर व आसपास की रहने वाली हैं। पुलिस की टीम ने मौके से 7300 रुपये, पांच एंट्री रजिस्टर, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

एसीपी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में एसीपी तृतीय राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की अलग अलग धाराओं के तहत कार्रवाई हुई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

------------

थाई स्पा के नाम पर चल रही थीं अवैध गतिविधियां

पुलिस के मुताबिक, थाई स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पहले भी पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसी कार्रवाई की है। हालांकि बार बार पुलिस की नाक के नीचे ये स्पा सेंटर चलने लगते हैं। आरोप लगता रहा है कि इसमें स्थानीय स्तर पर पुलिस की मिलीभगत भी रहती है। जहां पर यह स्पा सेंटर पकड़ा गया। वह शहर का प्रमुख इलाका है।


दो से 10 हजार तक रेट

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि स्पाइरल नोट बुक भी मिले हैं। इनमें ग्राहकों की एंट्री दर्ज है। इसमें रकम भी लिखी हुई है। प्राथमिक जांच में 2 से 10 हजार रुपये तक का रेट होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल व नोटबुक की जांच में जुटी हुई है।
--------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed