{"_id":"60b27dec8ebc3e29c11b341c","slug":"sewerage-treatment-plant-will-be-completed-by-july-faridabad-news-noi5844343113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक हो जाएगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक हो जाएगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
फरीदाबाद। सीवर की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद वासियों की समस्या जल्द दूर होने वाली है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से रुके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जांच के बाद जुलाई तक इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। इसे देखते हुए हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टरवासियों से सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इससे सभी सीवर कनेक्शनों को वैध किया जा सकेगा।
ग्रेटर फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-75 से 89 तक सेक्टर बनाए गए हैं। यहां 23 से अधिक सोसाइटी में एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। प्राधिकरण का अभी तक यहां एक भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। बादशाहपुर में प्लांट निर्माण कार्य जारी है। इस कारण गंदा पानी ग्रेटर फरीदाबाद के खाली प्लाटों में इधर-उधर भरा रहता है। कई जगह तो गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। एनजीटी ने मामले में सोसाइटी के खिलाफ नोटिस जारी कर बिल्डरों पर जुर्माना लगा दिया गया था।
लॉकडाउन के कारण एसटीपी के काम रुकावट आई थी। अब सेक्टर-77 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। लोगों से कनेक्शन वैध करवाने के लिए आवेदन मांगे गए है, जल्द इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। - जगदीश कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी