{"_id":"6793e963043efc50af0c5b2b","slug":"sewerage-problem-will-be-solved-in-many-areas-by-march-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37042-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मार्च तक कई क्षेत्रों में दूर होगी सीवरेज समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मार्च तक कई क्षेत्रों में दूर होगी सीवरेज समस्या
विज्ञापन
बड़खल, अनखीर और सेक्टर-21ए में सीवरेज लाइन का 90 प्रतिशत काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्र और राज्य सरकार की अमृत योजना से 31 मार्च तक शहर के तीन क्षेत्रों की सीवरेज समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। बड़खल, अनखीर और सेक्टर-21ए में योजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस सीवरेज लाइन को मुख्य सीवर लाइन के सहारे बादशाहपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जा रहा है।
फरीदाबाद में वर्षों से सीवरेज व्यवस्था बदहाल पड़ी है। लगभग 30 वर्ष से भी अधिक पुरानी डाली गई सीवरेज लाइनें या तो ध्वस्त हो रही हैं या फिर इनकी क्षमता से अधिक बोझ आने से अक्सर जाम हो जाती हैं। ऐसे में वर्षों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से शहरवासी परेशान हैं।
अमृत योजना के अंतर्गत शहर में सीवरेज व्यवस्था सुधार के लिए दो चरणों (ए ओर बी योजना) में कार्य की योजना है। इनमें से (बी योजना) बड़खल, अनखीर और सेक्टर-21ए में सीवरेज लाइन डालने की योजना पर तेजी से नगर निगम कार्य कर रहा है। इस परियोजना पर कुल 156.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 31 मार्च तक इसे पूरा कर शुरू करने की योजना है। इस परियोजना के बनने से इन क्षेत्रों के करीब चार से पांच लाख शहरवासी लाभांवित होंगे। वहीं, 11.96 करोड़ रुपये पांच वर्ष तक इसे चलाने और मेंटेनेंस के लिए हैं।
विज्ञापन
-- -
मुख्य इलेक्ट्रिकल पैनल से गंदा पानी आगे जाएगा
योजना के अंतर्गत सेक्टर-21ए में एक मुख्य इलेक्ट्रिकल पैनल (एमपीएस) बनाया जा रहा है। इससे गंदे पानी को आगे ले जाया जाएगा। इसके अलावा चार स्थानों पर आंतरिक पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) बनाए जा रहे हैं। पहला पंपिंग स्टेशन पल्ला चाैकी के पास बनाया जा रहा है। दूसरा पंपिंग स्टेशन सूर्या नगर फेस-टू, तीसरा पंपिंग स्टेशन सरपंच कालोनी और चौथा पंपिंग स्टेशन सूर्या कालोनी में बन रहा है। इसकी मदद से अंदरूनी सेक्टरों और क्षेत्रों में सीवरेज का पानी लाइनों के माध्यम से मुख्य लाइन में जोड़ा जाएगा।