फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer water is filled on the roads in Unchagaon

Faridabad News: ऊंचागांव में सड़कों पर भरा है सीवर का पानी

Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sewer water is filled on the roads in Unchagaon
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना, समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के ऊंचागांव में इन दिनों सड़कों की स्थिति बदहाल है। चौराहे पर सीवर का पानी भरा हुआ है। जिससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यहां पानी काफी समय से भरा हुआ है। शिकायत के भी समाधान नहीं किया गया।

सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र कई बार गंदे पानी में भी गिर जाते हैं, जिससे उनके स्कूल के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें चोट भी लग जाती है। कई बार यहां से निकलने वाले वाहनों को भी समस्या होती है। जिससे हादसे की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सीवर की समस्या का समाधान हो और सड़कों व नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए।



लोगों से बातचीत


यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पास में स्कूल भी है, जहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। इसके अलावा सभी को आने-जाने में परेशानी होती है। - धर्म सिंह सैनी, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पूरी सड़क पर कीचड़ है। कई बार निगम से शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। दो दिन पहले यहां एक बुजुर्ग महिला कीचड़ में फिसल गई, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गाया। -
मदन लाल, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed