फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer water connections will be valid with the help of plumber

प्लबंर की मदद से सीवर पानी के कनेक्शन होंगे वैध

Sat, 16 Oct 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sewer water connections will be valid with the help of plumber
फरीदाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ सीवर-पानी कनेक्शनों पर भी ध्यान दे रहा है। निगम अवैध पानी-सीवर कनेक्शन काटने की मुहिम चला रहा है। साथ ही इस काम में प्लंबरों की मदद लेकर कनेक्शन को नियमित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त यशपाल यादव ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक में अब प्लंबरों को पानी- सीवर कनेक्शन को लेकर काम करने को कहा है। प्लंबर एसडीओ की सहायता से लोगों के अवैध पानी-सीवर कनेक्शन वैध करने के अलावा ऑनलाइन फीड करने का भी कार्य करवाएंगे। फरीदाबाद में आबादी 22 लाख से ज्यादा है। यहां पर अवैध पानी-सीवर के कनेक्शनों की भरमार है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में रजिस्टर्ड पानी-सीवर के कनेक्शन 2 लाख 45 हजार के करीब है। इससे निगम को सालाना करीब 10 करोड़ राजस्व मिलता है। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख अवैध कनेक्शन है। नगर निगम के पास इस वक्त 30 से भी ज्यादा मान्यता प्राप्त प्लंबर है। निगम ने इसके लिए रेट तय किए हुए हैं। इसमें 100 वर्गगज प्लाट के लिए पानी के कनेक्शन के लिए 1500 रुपये, सीवर के लिए 2000 रुपये देने पड़ेंगे। इसी प्रकार 250 वर्गगज प्लॉट दोनों मिलाकर 5000 रुपये है। 500 वर्ग गज प्लॉट साइज के लिए दोनों को मिलाकर 14000 रुपये देने होंगे। चीफ इंजीनियर राजजी लाल ने बताया कि इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed